thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

’आप’ प्रत्याशियों की सूची की ख़बर से बीजेपी-कांग्रेस में खलबली

desk desk 22

22 अगस्त को प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा के साथ दिल्ली में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक के साथ बैठक होगी। इस बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा होगी और उसके बाद प्रत्याशियों की पहली सूची पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सौंपी जाएगी। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 22 अगस्त को प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा के साथ दिल्ली में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक के साथ बैठक होगी। इस बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा होगी और उसके बाद प्रत्याशियों की पहली सूची पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सौंपी जाएगी। 
first list of aap candidates for rajasthan may be come to 25 august
AAP

जयपुर |  राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर न सिर्फ भाजपा-कांग्रेस बल्कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी जबरदस्त तैयारी में लगी हुई है। 

ऐसे में अब आम आदमी पार्टी में भी टिकट के दावेदारों को लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

जिसके लिए पार्टी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल को हाईकमान ने दिल्ली बुलाया है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए नवीन पालीवाल ने कहा कि 22 अगस्त को प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा के साथ दिल्ली में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक के साथ बैठक होगी। 

इस बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा होगी और उसके बाद प्रत्याशियों की पहली सूची पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सौंपी जाएगी। 

आप प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद उम्मीद है कि 25 अगस्त तक राजस्थान के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो जाएगी।

बीजेपी और कांग्रेस में मची खलबली

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची आने की सूचना भर से बीजेपी और कांग्रेस में खलबली मच गई है। 

अन्य दलों के नेता भी आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं लेकिन पार्टी टिकट सिर्फ उन लोगों को देगी जिनकी विचारधारा जनहित से जुड़ी हो और जिनका मकसद समाज में और राजनीति में बदलाव लाने का होगा। 

आम आदमी पार्टी के प्रति जनता का लगाव प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगा और उसके बाद दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर राजस्थान में भी जनहित के कार्य किए जाएंगे।

कांग्रेस और बीजेपी के खोखले वादों से दुखी हुई जनता

उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस और बीजेपी के खोखले वादों और दावों से त्रस्त हो चुकी है इसलिए इस बार जनता ने भी बदलाव का मन बना लिया है। 

आज की जागरूक जनता ने बीजेपी की वसुंधरा सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार को भी देखा है और आज की गहलोत सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार, महिला अपराध जैसे संगीन अपराधों को भी देखा है। 

पालीवाल ने कहा कि जनता बीजेपी शासित मणिपुर के हालातों को भूली नहीं है, जनता ये भी देख रही है कि केंद्र की मोदी सरकार दिल्ली में विकास की गंगा बहाने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को काम करने से रोकने के लिए कितने हथकंडे अपना रही है। 

इसलिए जनता ने भी अब राजस्थान में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

शेयर करें: