thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ों यात्रा में शामिल हुए रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन

thinQ360 thinQ360 29

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन राहुल गाँधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। आइए जानते हैं रघुराम राजन और राहुल की कदमताल के क्या मायने हैं?

former rbi governor and  leading economist raghuram rajan joined the bharatjodoyatra with congress leader rahul gandhi

राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान मे दसवां दिन है | आज भारत जोड़ो यात्रा से जो सबसे बड़ी खबर है वह यह है कि रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन राहुल गाँधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए है | आज राहुल की यात्रा सवाईमाधोपुर के बामनवास विधानसभा  क्षेत्र के से सुबह रवाना  हुई, जिसमें सुबह रघुराम राजन राहुल के साथ कदमताल करते हुए दिखे| रघुराम राजन का भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना अचानक देश के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया | कयास लगाए जा रहे हैं कि रघुराम राजन कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं | कांग्रेस ने भी रघुराम राजन की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ''नफरत के खिलाफ देश जोड़ने के लिए खड़े होने वालों की बढ़ती संख्या बताती है कि हम कामयाब होंगे।''

रघुराम राजन ने अक्सर मोदी सरकार की आर्थिक और सामाजिक नीतियों के बारे में चिंता जताते हुए कहा है कि भारत का भविष्य उदार लोकतंत्र और इसकी संस्थाओं को मजबूत करने में निहित है क्योंकि यह आर्थिक विकास हासिल करने के लिए आवश्यक है। नोटबंदी जैसे फैसलों के मुखर आलोचक राजन ने भाजपा की तीखी प्रतिक्रियाओं का सामना करते हुए मोदी सरकार के "आर्थिक मंदी के लिए राजनीतिक और सामाजिक एजेंडे" को जिम्मेदार ठहराया है। इससे पहले भी रघुराम राजन मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के बारे में अपनी बेबाक राय रखते रहे हैं | आपको बता दें रघुराम राजन को यूपीए 2 में रिजर्व बैंक का गवर्नर बनाया गया था | लेकिन केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद रघुराम राजन सरकार की आर्थिक नीतियों के आलोचक हो गए | नोटबंदी के फैसले की भी रघुराम राजन जमकर आलोचना कर चुके हैं | इतना ही नहीं भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी लम्बे समय से रघुराम राजन पर हमलावर रहे है,जो की राजन और सरकार के बीच वैचारिक टकराव का बड़ा कारण रहा है | 

बाद में सरकार के साथ राजन का वैचारिक टकराव इतना बढ़ गया कि राजन ने अचानक रिजर्व बैंक के गवर्नर पद से इस्तीफा दे दिया | इस्तीफा देने के बाद राजन भारत सरकार की आर्थिक मुद्दों पर समय समय से आलोचना करते रहे है | आज अचानक राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा में रघुराम राजन का शामिल होना बड़ी चर्चा का विषय बन गया है | राहुल के साथ राजन की जो तस्वीर वायरल हो रही है उसके बाद कहा जा रहा है कि रघुराम राजन कांग्रेस में शामिल हो सकते है |

https://twitter.com/nitinagarwalINC/status/1602849348848848896?s=20&t=NUUOVkBjnoBLrbLrz-9hkQ

https://twitter.com/kharge/status/1602932777061847042?s=20&t=NUUOVkBjnoBLrbLrz-9hkQ

शेयर करें: