Jaipur | यामी गौतम, एक ऐसा नाम जो भारतीय फिल्म उद्योग में अपनी खूबसूरती, अभिनय कौशल और सादगी के लिए जाना जाता है। हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से शहर बिलासपुर में जन्मी यामी ने अपनी मेहनत और लगन से बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल किया है।
28 नवंबर 1988 को जन्मीं यामी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चंडीगढ़ में पूरी की। उनका परिवार शिक्षित और संस्कृति-प्रेमी था, जिससे उन्हें एक मजबूत आधार मिला। यामी शुरू से ही आईएएस अधिकारी बनने का सपना देखती थीं, लेकिन किस्मत ने उन्हें अभिनय की दुनिया में ले आया।
यामी गौतम ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन धारावाहिक 'चांद के पार चलो' से की। इसके बाद 'ये प्यार ना होगा कम' जैसे शो में उनके अभिनय को काफी सराहा गया। उनकी सादगी और सहजता ने उन्हें छोटे पर्दे पर एक पहचान दिलाई।
यामी गौतम ने साल 2012 में 'विक्की डोनर' फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया। आयुष्मान खुराना के साथ उनकी यह फिल्म सामाजिक मुद्दे पर आधारित थी, जिसे दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा। इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर सफलता पाई बल्कि यामी को 'बेस्ट फीमेल डेब्यू' के लिए कई पुरस्कार भी दिलाए।