नागौर | नागौर की लाडनूं विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक मनोहर सिंह के निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में शोक की लहर है।
सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक के समर्थक और राजनेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
मनोहर सिंह का रविवार को निधन हो गया था। वे 74 साल के थे और पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे।
बीमारी के चलते उनका राजधानी जयपुर में इलाज चल रहा था।