जयपुर | फोन टैपिंग मामले को लेकर जहां राजस्थान की राजनीति गरमाई हुई है, वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच छिड़ी जंग भी थमने का नाम नहीं ले रही है।
कभी दोनों के बीच विस्फोटक बयानबाजी हो जाती है तो कभी कटाक्षभरे बाण छोड़े जाते है।
इसी बीच अब एक बार फिर से भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम गहलोत को निशाने पर लिया है, लेकिन बड़े ही शयराना अंदाज में।
गजेन्द्र सिंह शेखावत ने दावा करते हुए गहलोत सरकार की योजनाओं को झूठी बताया है।
