जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए हुए मतदान के लिए रविवार को मतगणना जारी है। जिसमें भाजपा पूरे बहुमत से जीत दर्ज करती दिख रही है।
ऐसे में पूरे पांच साल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में रहे केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने फिर से गहलोत पर निशाना साध दिया है।
बता दें कि देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान समेत मध्यप्रदेश और छत्तीगढ़ में भी बढ़त बना रखी है।
ऐसे में भाजपा नेताओं और समर्थकों की खुशी का ठिकाना नहीं है।