जयपुर | जयपुर और सीकर में वारदात कर फरार हुए एक लाख रुपए के ईनामी गैंगस्टर(bounty gangster) को देर रात जयपुर पुलिस ने गोली मार दी। उसने जयपुर पुलिस के इंस्पेक्टर को गन प्वाइंट(gun point) पर लिया था, पुलिस की रिवाल्वर(revolver) छीनी थी और भागने का प्रयास किया था। इस प्रयास में पुलिसवालों ने उसके पैर में गोली मार दी। उसे अब एसएमएस अस्पताल(SMS Hospital) में भर्ती कराया गया है।
गैंगस्टर पर दो मर्डर समेत कई अन्य गंभीर केस दर्ज हैं। वह सीकर में पुलिस का हिस्ट्रीशीटर(historysheeter) है। जयपुर, सीकर और कई शहरों में वारदतें कर चुका है। असम में फरारी काटने के दौरान पुलिस ने उसे अरेस्ट किया है। मामला विद्याधर नगर थाना क्षेत्र का है।