1 लाख के इनामी गैंगस्टर ने पुलिस को बनाया होस्टेज
ईनामी गैंगस्टर ने जयपुर पुलिस के इंस्पेक्टर को गन प्वाइंट पर लिया था, पुलिस की रिवाल्वर छीनी थी और भागने का प्रयास किया था। इस प्रयास में पुलिसवालों ने उसके पैर में गोली मार दी।
फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम के बारे में पुलिस अधिकारी जानकारी देने से बच रहे हैं। लेकिन पिछली जानकारी के अनुसार यह सामने आया है कि राकेश यादव के बारे में किसी सूचना के बाद पुलिस ने उसे आसाम से पकड़ा था। उसे वहां से पुलिस जीप में जयपुर लाया जा रहा था। जयपुर की सीमा में घुसने के बाद दौलतपुरा थाने के नजदीक कल रात उसने पुलिसवालों को होस्टेज(hostage) बनाकर भागने का प्रयास किया था। पुलिस पर फायर करने की भी सूचना है। जवाबी फायरिंग(retaliatory firing) में पुलिस ने उसे गोली मार दी। गोली मारने के लिए पैर को एम(Aim) किया गया और अब वह एसएमएस(SMS) अस्पताल में भर्ती है। जौहरी द्वारा रंगदारी नहीं देने पर बेटे को मारी गोली असल में जयपुर के विद्याधर नगर इलाके में राकेश यादव ने एक साल पहले बड़ी वारदात की थी। एक नामी ज्वेलर(Famous Jeweler) से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। लेकिन जब ज्वेलर ने इस मामले में पुलिस की मदद मांगी और थाने में शिकायत की तो राकेश यादव ने ज्वेलर(jeweler) को देख लेने की धमकी दी थी। उसके बाद रेंकी कर उसके बेटे को गोली मार दी थी। उसके बाद राकेश फरार हो गया था। राकेश यादव पर जयपुर ग्रामीण इलाके में सामोद थाना क्षेत्र मे सामोद गांव के ही एक सरपंच की हत्या का भी आरोप है। हत्या कर वह फरार हो गया था। वह सीकर जिले के माधोपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर(historysheeter) है। उसके उपर दर्ज तमाम मामलों में अब उसे जेल भेजने की तैयारी है।