thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
मनोरंजन

गोल्डी बराड ने कहा- सलमान हमारे टारगेट पर, मैंने मूसेवाला को मारा, अब सलमान को भी मारेंगे

desk desk 23

भाईजान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी (death threat) मिली है और ये धमकी मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दी है।  गोल्डी बराड़ (Gangster Goldy Brar) अभी कनाडा में छिपा हुआ है और वहीं से अपनी गैंग को कमांड कर रहा है।

HIGHLIGHTS

  1. 1 भाईजान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी (death threat) मिली है और ये धमकी मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दी है।  गोल्डी बराड़ (Gangster Goldy Brar) अभी कनाडा में छिपा हुआ है और वहीं से अपनी गैंग को कमांड कर रहा है।
gangster goldy brar open death threat to salman khan said salman our next target
Salman Khan

नई दिल्ली  | ’दबंग खान’ यानि बॉलीवुड के सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर से परेशानी में आते दिख रहे हैं। 

भाईजान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी (death threat) मिली है और ये धमकी मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दी है।  

गोल्डी बराड़ (Gangster Goldy Brar) अभी कनाडा में छिपा हुआ है और वहीं से अपनी गैंग को कमांड कर रहा है।

गैंगस्टर बराड़ ने धमकी देते हुए कहा, सलमान खान उसकी हिट लिस्ट में हैं। 

एक न्यूज चैनल पर भाईजान सलमान को धमकी देने वाले  गोल्डी बरार ने कहा कि हम सलमान खान को मारेंगे। 

हमारे भाई साहेब (लॉरेंस बिश्नोई) ने उससे माफी मांगने को कहा था, लेकिन उसने अभी तक मांफी नहीं मांगी, उसे मारना ही होगा।

बाबा ने दया की तो उसका अहंकार तोड़ेंगे। इसी के साथ गोल्डी बरार ने ये भी कबूल कर लिया है कि उसने ही सिद्धू मूसेवाला (siddhu moosewala) की हत्या कराई है।

सलमान हमारे टारगेट पर

उसने आगे कहा कि सलमान खान ने बिश्नोई समाज की बेइज्जती की है। काले हिरन का शिकार किया है। 

जैसे हिंदू गीता को पवित्र मानते हैं, सिख गुरुग्रंथ को पवित्र मानते हैं, वैसे ही बिश्नोई समाज काले हिरन को मानता है। 

सलमान हमारे टारगेट पर है, इसमें कोई शक नहीं है। हम कोशिश करते रहेंगे और जब हम सफल होंगे तो आपको पता चल जाएगा।

लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को कहा था मांफी मांगे

आपको बता दें कि कुछ महीनों पहले ही पंजाब की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने भी एक इंटरव्यू में सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी। 

तब उसने कहा था कि उसकी जिंदगी का मकसद सलमान खान को मारना है।

अगर सलमान खान को जिंदा रहना है तो वह समाज के लोगों के पास जाकर उनसे माफी मांग लें, नहीं तो उसे हमारे हाथों मरना ही होगा।

शेयर करें: