सिरोही: नवमी के पावन अवसर पर रामझरोखा मैदान में जगदम्बे नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित नवरात्रि महोत्सव का देर रात भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन गरबा नृत्य का आयोजन रातभर चलता रहा, जिसमें बहनों ने एक से बढ़कर एक गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। पांडाल में माता रानी के भक्तों की भीड़ उमड़ी रही, और गरबा नृत्य के माध्यम से माता की स्तुति की गई। आयोजन में सर्वश्रेष्ठ गरबा प्रदर्शन करने वाली 25 बहनों को सम्मान स्वरूप तलवार और स्मार्टवॉच प्रदान की गई, जो सिरोही की सांस्कृतिक पहचान और हिंदू धर्म की रक्षा का प्रतीक है।
गरबा महोत्सव के अतिथिगण
इस भव्य आयोजन में प्रमुख अतिथियों के रूप में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष शंकरजी माली, पूर्व उप जिला प्रमुख कानारामजी चौधरी, कारसेवक दल के वरिष्ठ कार्यकर्ता दलपतजी माली, बिल्डर और समाजसेवी संजय अग्रवाल, भाजपा युवा नेता हनुमानजी प्रजापत, व्यवसायी और समाजसेवी दूदाजी पुरोहित, जतिन भाई पटेल और विनोद मालविय उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सराहना की और सफाईकर्मियों, व्यवस्थापकों और पुलिसकर्मियों का भी सम्मान किया गया, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।