thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
क्राइम

डांस फ्लोर के बाद अब राजस्थान के सियासी फ्लोर पर उतरने का ऐलान, किस पार्टी से होंगी खड़ी

desk desk 28

बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट रह चुकी राजस्थान की गौरी नागौरी उर्फ तस्लीमा विधानसभा चुनाव में भी अपना भाग्य आजमाना चाहती हैं। गौरी नागौरी ने अपना एक वीडियो जारी कर इस बात का खुलासा किया। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट रह चुकी राजस्थान की गौरी नागौरी उर्फ तस्लीमा विधानसभा चुनाव में भी अपना भाग्य आजमाना चाहती हैं। गौरी नागौरी ने अपना एक वीडियो जारी कर इस बात का खुलासा किया। 
gori nagori may be contest rajasthan election 2023 from nagaur release video
Gori Nagori

जयपुर | राजस्थान और हरियाणा की शकीरा कहलाने वाली गौरी नागौरी भी राजस्थान विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने जा रही है। 

जी हां, आपने सही पढ़ा है। अपने डांस मुव्स से बॉलीवुड स्टार सलमान खान को भी हिलाने वाली गोरी अब चुनावी मैदान में विपक्षी उम्मीदवार को ताता-थईया करवाने वाली हैं। 

बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट रह चुकी राजस्थान की गौरी नागौरी उर्फ तस्लीमा विधानसभा चुनाव में भी अपना भाग्य आजमाना चाहती हैं। 

गौरी नागौरी ने अपना एक वीडियो जारी कर इस बात का खुलासा किया। 

वीडियो में वह कह रही है- मैं गौरी नागौरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रही हूं। हम सब मिलकर नागौर में बदलाव लाएंगे और एक विकसित खुशहाल नागौर बनाएंगे।

मैं मैदान में आ रही हूं

उन्होंने कहा कि राजस्थान में हर बार की तहर इस बार भी घिसे-पिटे लोग चुनाव लडने वाले हैं। 

ये वो हैं, जिन्होंने कभी आम लोगों की सुविधाओं और हक की बात नहीं की, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि इस बार लोगों के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ने मैं मैदान में आ रही हूं। मुझे विश्वास है आप मुझे अपना सपोर्ट और साथ जरूर देंगे।

उनका कहना है कि अब तक उन्होंने जो भी कामयाबी हासिल की हैं वह अपने दम पर ही अकेले की है। ऐसे में फिलहाल निर्दलीय ही मैदान में उतरने की सोच रही हैं।

राजस्थान की सपना चौधरी हैं गौरी नागौरी

राजस्थानी वीडियो एलबम्स की शान और राजस्थानी डांस को सुपर तड़का लगाने वाली गौरी नागौरी नागौर जिले के मेड़ता शहर की हैं। 

मैं राजस्थानी हूं। नागौर की हूं। अब तक जो भी कामयाबी मुझे हासिल हुई है, वो वहां के लोगों के सपोर्ट से ही हुई है। मेरी दिल से इच्छा है कि मैं अपने लोगों के लिए काम करूं। उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ाई लडूं। इसलिए मैंने अब चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।
24 साल की तस्लीमा बानो डांसिंग और मॉडलिंग जगत में गौरी नागौरी के नाम से पहचानी जाती हैं।

तस्लीमा को गौरी नाचे रे नागौरी नाचे सांग ने दिया ये नाम

बचपन से ही डांस का शौक रखने वाली तस्लीमा बानों को उनके गौरी नाचे रे नागौरी नाचे सांग ने नई पहचान दिलाई। 

उनका ये राजस्थानी सांग इतना फेमस हुआ की गाने की बोल पर ही उनका नाम भी गौरी नागौरी पड़ गया। इस गाने के बाद तो मेड़ता की तस्लीमा फैन्स के बीच गौरी नागौरी नाम से ही जानी जाने लगी।

शेयर करें: