जयपुर । राज्य के मनोनीत राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे मंगलवार दोपहर को राजकीय वायुयान से जयपुर पहुँचे। एयरपोर्ट पर वायुयान से उतरते ही मनोनीत राज्यपाल बागडे का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित मंत्री परिषद् के अन्य सदस्यगण, मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक यू.आर. साहू सहित वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने भी अगवानी की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मनोनीत राज्यपाल बागडे से मंत्री परिषद् के सदस्यों का परिचय करवाया। एयरपोर्ट पर मनोनीत राज्यपाल को आर.ए.सी. की बटालियन ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया । मनोनीत राज्यपाल बागडे ने परेड की सलामी ली और सम्मान गारद का निरीक्षण किया।



