thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

विश्वविद्यालयों को नैक एक्रेडिटेशन और स्किल डेवलपमेंट पर जोर: राज्यपाल

thinQ360 thinQ360 20

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने रविवार को डीआरडीओ सभागार में जोधपुर स्थित विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालयों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी ली।

HIGHLIGHTS

  1. 1 बैठक में एम बी एम विश्वविद्यालय के कुलपति अजय कुमार शर्मा, महात्मा गांधी दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ कुसुमलता भंडारी, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार प्रजापति, मेडिकल विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति डॉ. एम के आसेरी सहित अन्य विश्वविद्यालय के कुलपति एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
governor held a review meeting with university vice chancellors
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ

जयपुर । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि विश्वविद्यालय अपनी नैक एक्रेडिंग के लिए तेजी से प्रयास करे। उन्होंने गुणवतापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में स्किल डेवलपमेंट के लिए प्रयास करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर राजस्थान को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणीय राज्य बनाना है।

With Vice Chancellors of Universities

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने रविवार को डीआरडीओ सभागार में जोधपुर स्थित विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालयों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी ली।

Governor Haribhau Bagde

साथ ही, इसको और कैसे बेहतर किया जा सकता है के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि हमारे विश्वविद्यालय उत्कृष्ट और सर्वोच्च ज्ञान के केन्द्र बनें।

बैठक में एम बी एम विश्वविद्यालय के कुलपति अजय कुमार शर्मा, महात्मा गांधी दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ कुसुमलता भंडारी, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार प्रजापति, मेडिकल विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति डॉ. एम के आसेरी सहित अन्य विश्वविद्यालय के कुलपति एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शेयर करें: