प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी पीएम मोदी की सीकर यात्रा को लेकर बयानबाजी का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते।
ऐसे में डोटासरा ने आज एक प्रेस कांन्फ्रेंस करते हुए भाजपा पर निशाना साधा।
ना कोई भीड़ आई और ना ही कोई जोश
प्रधानमंत्री मोदी की सीकर जनसभा पर हमला बोलते हुए डोटासरा ने कहा कि सभा में ना कोई भीड़ आई और ना ही कोई जोश।
डोटासरा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी सीकर में अगर किसानों को कुछ देकर जाते तो उनका धन्यवाद करते, लेकिन अब धन्यवाद दें तो किस बात का? उन्होंने आरोप लगाने के सिवाए कुछ भी नहीं किया।
प्रधानमंत्री जी के पास तो मौका था किसान का दुख दर्द बांटने का, 9 साल में जो वादें किए उन पर चर्चा करने का, किसान के बेटों को अग्निवीर की जगह फौज में पेंशन वाली नौकरी देने की घोषण करने का, लेकिन मोदी जी ने तो ऐसी कोई घोषणा नहीं की।
वे तो बस अपने पद की गरीमा के विपरित जाकर लाल डायरी जैसे काल्पनिक और तथ्यहीन मुद्दों पर ही बयानबाजी करके यहां से चले गए।
9 अगस्त को राहुल गांधी आएंगे राजस्थान?
इसी के साथ ही प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने एक और बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 9 अगस्त को राजस्थान के दौरे पर आ रहे हैं।