thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

जोगाराम पटेल के 70वें जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

thinQ360 thinQ360 22
grand blood donation camp organized on jogaram patels 70th birthday
70वें जन्मदिवस पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन

जयपुर । संसदीय कार्य विधि एवं विधिक कार्य मंत्री  जोगाराम पटेल के 70 वें जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को जोाधपुर में महाराज  राजाराम शिक्षण संस्थान के प्रांगण में विशाल रक्तदान शिविर एवं जनसभा केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री  गजेन्द्र सिंह शेखावत के मुख्य आतिथ्य एवं महंत  रामप्रसाद जी एवं संत  दयाराम जी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित हुई।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री  शेखावत ने संसदीय कार्य मंत्री को जन्मदिवस के शुभेच्छाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार देश एवं प्रदेश के सतत् एवं समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही हैं। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट से प्रदेश में निवेश आयेगा जो राजस्थान के तीव्र आर्थिक विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास के लिए एक साथ 9 नीतियों को मिली मंजूरी—

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा  मंत्रिमंडल की बैठक में जनहित से जुड़े अनेक फैसले लिए गए। माननीय मुख्यमंत्री  भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास के लिए  एक साथ 9 नीतियों को मंजूरी प्रदान की गई। उन्होंने कहा भरतपुर और बीकानेर में विकास प्राधिकरणों के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। जिससे इन शहरों का सुव्यवस्थित और नियोजित ढंग से विकास सुनिश्चित होगा।

बजरी का सस्ता विकल्प है एम-सेण्ड—

 पटेल ने कहा मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत नई एम-सेण्ड नीति से प्रदेश में एम-सेण्ड इकाइयों की स्थापना होगी, जिससे रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही बजरी के सस्ते विकल्प के रुप में एम-सेण्ड के उपयोग से अवैध बजरी खनन पर रोक लगेगी।उन्होंने कहा भारत-पाक सीमा के विशेष सामरिक महत्व को दृष्टिगत रखते हुए सीमा पर लेटरल सड़क के निर्माण के लिए राजकीय भूमि आवंटन करने के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी प्रदान की गई।

पांच वर्ष में मिलेंगे 10 लाख रोजगार के अवसर—

 पटेल ने कहा प्रदेश सरकार ने युवाओं के रोजगार के लिए रोडमैप तैयार किया है। इस वर्ष एक लाख और 5 वर्ष में 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ ही प्रदेश में 10 लाख युवाओं को निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

रक्त की एक-एक बूंद मानव जीवन के लिए अनमोल—

 पटेल ने कहा रक्तदान महादान है और रक्तदान करने वाला व्यक्ति महादानी है। उन्होंने कहा रक्तदान शिविर के माध्यम से युवाओं ने समाज को सकारात्मक संदेश दिया है कि रक्त की एक-एक बूंद मानव जीवन के लिए अनमोल है।

अधिकाधिक रक्तदान करें—

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा रक्तदान न केवल नया जीवन देता है बल्कि सामाजिक संबंधों में मधुरता आती है। उन्होंने कहा आपका रक्त किसी की शिराओं में जिंदगी बनकर दौड़ेगा और हम सभी को अधिकाधिक  रक्तदान कर लाखों लोगों के जीवन को बचा सकते है।

इस दौरान जोधपुर शहर विधायक  अतुल भंसाली,पचपदरा विधायक  अरुण चौधरी,धोद विधायक  गोरधन वर्मा,राजस्थान जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष  जसवंत सिंह बिश्नोई,पूर्व राज्यसभा सांसद  रामनारायण डूडी,पूर्व विधायक  पुखराज गर्ग,पूर्व महापौर  घनश्याम ओझा, जगराम विश्नोई, राजाराम शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष  जोगाराम पटेल, जगदीश देवासी,  वीरेन्द्रप्रताप सिंह, मानाराम, प्रोफेसर केआर पटेल सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शेयर करें: