जालोर | मांडोली में 28 अगस्त को हुए गणपत सिंह हत्याकांड का अब तक खुलासा नहीं होने और रामसीन पुलिस को 10 दिन का अल्टीमेटम व पुलिस अधीक्षक जालोर को 7 दिन का अल्टीमेटम देने के बावजूद अभी तक पुलिस द्वारा हत्याकांड का खुलाशा नहीं करने के कारण सर्व समाज ने बैठक कर आगामी 15 अक्टूबर को ज़िला कलेक्टर कार्यालय जालोर का घेराव कर महापडाव की घोषणा की है जिसमे पूरे प्रदेश से सर्व समाज के हज़ारो लोग एकत्रित होंगे

पीड़ित परिवार के सदस्य अभय सिंह ने बताया कि हम पिछले एक माह से अधिक समय से न्याय के लिए संघर्ष कर रहे है परंतु पुलिस द्वारा अभी तक हत्यारों का न पकड़ा जाना दर्शाता है कि वह किसी राजनीतिक या किसी प्रभावशाली व्यक्ति के दबाव में काम कर रही है
अतः हमे अब पुलिस से कोई उम्मीद नहीं है अतः यह केस सीबीआई को सौपना देना चाहिए ताकि हत्यारे जल्द से जल्द पकड़े जाये और हमे न्याय मिल सके अतः सर्व समाज की बैठक में निर्णय लिया गया कि इस जाँच को अब cbi को सोपने और हत्यारों को जल्द से गिरफ़्तार करने को लेकर ज़िला कलेक्टर कार्यालय के आगे सर्व समाज महापड़ाव करेगा और तब तक नहीं हटेगा जब तक की हमारी माँगे स्वीकार नहीं की जाती ।