thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने दी गुलाबचंद कटारिया को बधाई, राठौड़, पूनिया भी पहुंचे बधाई देने

thinQ360 thinQ360 35

आपको ज्ञात होगा कि इससे पहले उत्तरांचल के वरिष्ठ नेता भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर रमेश बैस को महाराष्ट्र के राज्यपाल की जिम्मेदारी दी है ।

HIGHLIGHTS

  1. 1 बैस झारखंड के राज्यपाल से महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाये गये हैं। भगत सिंह कोश्यारी के साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू ने लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया है।
gulabchand kataria be an governor of assam
gulab chand kataria and vasundhara raje

असम का राज्यपाल बनाए जाने पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने गुलाबचंद कटारिया को मिठाई खिलाकर बधाई दी है।

कटारिया के आवास पर झालावाड़ के सांसद दुष्यंत सिंह के साथ पहुंची श्रीमती वसुन्धरा राजे ने उन्हें बधाई दी।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया जी को असम के राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं। आपका ओजस्वी व प्रभावी व्यक्तित्व एवं राजनीतिक अनुभव असम की उन्नति का नया अध्याय लिखेगा।

उन्होंने बताया कि आज सुबह आदरणीय कटारिया जी के आवास पर पहुंचकर उन्हें इस नई व बड़ी जिम्मेदारी की बधाई दी तथा एक यशस्वी कार्यकाल की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।

प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर, राजेन्द्र राठौड़ ने भी उनके घर पहुंचकर बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि आदरणीय श्री गुलाबचंद जी कटारिया वो तपस्वी राजनेता है, जिन्होंने पूरे मेवाड़ में जनकल्याण का कार्य करते हुए भाजपा को धरातल पर मजबूत किया है।

आपको ज्ञात होगा कि इससे पहले उत्तरांचल के वरिष्ठ नेता भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर रमेश बैस को महाराष्ट्र के राज्यपाल की जिम्मेदारी दी है ।

बैस झारखंड के राज्यपाल से महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाये गये हैं। भगत सिंह कोश्यारी के साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू ने लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया है।

इनके अलावा राष्ट्रपति ने तेरह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में राज्यपाल, उप राज्यपाल नियुक्ति के जरिये बड़ा बदलाव किया है।

शेयर करें: