जयपुर | राजस्थान में विधानसभा का चुनावी घमासान जोरों पर आ गया है। जहां भाजपा-कांग्रेस आपस में उलझी हुई है, वहीं आरएलपी (RLP) और आप (AAP) भी इस सियासी जंग में अपने दांव-पेच दिखा रही है।
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने एक बार फिर से पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को घेरने का प्रयास किया है।
उनका एक बयान सामने आया है जो खूब सुर्खियों में छाया हुआ है।
दरअसल हनुमान बेनीवाल ने हाल ही के दिनों में बाड़मेर में एक कार्यक्रम के दौरान सचिन पायलट पर हमला बोलते हुए गुर्जरों के साथ धोखा करने के आरोप लगाया।