जयपुर | आरएलपी के सुप्रीमो हनुमान बेनिवाल ने जयपुर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर 2023 के विधानसभा चुनावों का बिगुल फूंक दिया है। बेनिवाल ने साफ कहा है कि प्रदेश सरकार में बदहाली है और पेपर लीक समेत कई मुद्दों को गिनाया भी।
यही नहीं बेनिवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे की मिलीभगत का आरोप भी दोहरा डाला।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को पेपर लीक मामले में अपनी राय व्यक्त की।
प्रेस वार्ता @ जयपुर ! pic.twitter.com/XEoMUpRKSo