जयपुर | राजस्थान में इस साल के अंत में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शु रू कर दी है।
हाल ही के दिनों भारतीय जनता पार्टी में भी कई बड़े बदलाव देखे गए है। इसी बीच राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) से एकमात्र सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर से पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट को लेकर बयान दिया है।
राजस्थान में तीसरे मोर्चे के रूप में उभर रहे हैं RLP के मुखिया और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल सचिन पायलट की तारीफ करते हुए कहा है कि पायलट कांग्रेस छोड़ कर अलग पार्टी बना ले। इसके बाद वे हमारे साथ में गठबंधन करके चुनाव लड़े।
तब राजस्थान चुनावों जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा।