जयपुर | Satta Sankalp Yatra: राजस्थान में राजनीतिक माहौल गर्म होने के साथ ही अब सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी भाजपा-कांग्रेस के चुनौती देने के लिए ताल ठोक दी है।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने कांग्रेस और भाजपा को टक्कर देने के शुक्रवार यानि आज से राजस्थान में ’सत्ता संकल्प यात्रा’ का आगाज कर दिया है।
सांसद बेनीवाल की ये यात्रा भाजपा की ’परिवर्तन संकल्प यात्रा’ और कांग्रेस के ’मिशन 2030’ यात्रा को करारा जवाब देना है।
इसी के साथ बेनीवाल इस यात्रा के जरिए लोगों के बीच पहुंचेंगे और भाजपा-कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्हें आरएलपी के समर्थन में लेने के लिए माहौल तैयार करेंगे।