Mount Abu | आज कष्टभंजन व्यापार संगठन ने हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कष्टभंजन व्यापारी संगठन के पदाधिकारी ने अपने समर्थकों और सहयोगियों के साथ आबू पर्वत के अधिकारियों से मिलकर हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रम की रूपरेखा को समझाया।

इस मौके पर उपखंड अधिकारी महोदय सालुखे गोरव रविन्द्र, नगर पालिका अध्यक्ष जीतू राणा, पुलिस उपअधीक्षक पुष्पेन्द्र वर्मा, वन अधिकारी नंदलाल प्रजापत, बिजली विभाग के अधिकारी व अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों ने भी उपस्थिति दी।


