हनुमानगढ़ | Hanumangarh Road Accident: राजस्थान में शनिवार देर रात हनुमानगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 7 लोगों ने अपनी जान गंवा दी जबकि, 2 लोग घायल हो गए है।
मरने वालों में 4 महिलाएं, एक बच्चा और दो पुरूष शामिल हैं। इसके अलावा हादसे में एक युवक और एक बच्चा बुरी तरह घालय हो गए।
घायलों की भी हालत गंभीर होने के चलते उन्हें उपचार के लिए बीकानेर रैफर किया गया है।
मुश्किल से शवों को बाहर निकाला
जानकारी के अनुसार, ट्रोले और कार में आमने-सामने की भिड़ंत के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और उसमे सवार परिवार के लोग हादसे का शिकार हो गए। बड़ी मुश्किल से शवों को बाहर निकाला गया।