बारां | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर बारां जिले में ‘‘हरियाळो म्हारो बारां’’ महाभियान की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान के तहत जिले में 18 लाख पौधों से श्रृंगार करने का संकल्प लिया गया है। इनमें से 5 लाख से अधिक पौधे स्कूलों में शिक्षा विभाग द्वारा लगाए जाएंगे। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के नेतृत्व में शिक्षा विभाग ने इस महाभियान की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है।
ग्लोबल वार्मिंग से निपटने का प्रयास
जिला कलक्टर तोमर ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित करने के लिए प्रकृति का पुनः श्रृंगार करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर इस वृक्षारोपण महाभियान की सफल क्रियान्विति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलेवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील भी की है।
जन-जागरण रैली और पोस्टर प्रतियोगिता