thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
दिल्ली

गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केन्द्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले भजन लाल शर्मा

thinQ360 thinQ360 31

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केन्द्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। केन्द्रीय गृह मंत्री से मुख्यमंत्री की यह शिष्टाचार भेंट थी।

HIGHLIGHTS

  1. 1 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की लोकसभा अध्यक्ष, केन्द्रीय उद्योग मंत्री एवं रेल मंत्री से मुलाकात
  2. 2 प्रदेश में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए बजटीय प्रावधान में वृद्धि पर आभार जताया - प्रदेश में औद्योगिक विकास की संभावनाओं के बारे में हुई चर्चा. 
home and cooperation minister amit shah met lok sabha speaker om birla union industry and commerce minister piyush goyal and railway minister ashwini vaishnav. bhajan lal sharma
chief minister bhajan lal sharma meets home minister amit shah

नई दिल्ली | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केन्द्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। केन्द्रीय गृह मंत्री से मुख्यमंत्री की यह शिष्टाचार भेंट थी। 

मुख्यमंत्री शर्मा ने गोयल से मुलाकात के दौरान प्रदेश में औद्योगिक विकास से जुड़ी संभावनाओं के बारे में चर्चा की।

chief minister bhajan lal sharma meets  om birla and ashvini vaishnav

रेल मंत्री से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय अंतरिम बजट में राजस्थान में रेलवे सुविधाओं के विकास, आधुनिकीकरण, रेलवे लाइन दोहरीकरण, आरओबी, आरयूबी सहित विभिन्न कार्यों के लिए पिछले बजट की तुलना में करीब साढ़े बारह प्रतिशत बढोतरी करते हुए 9714 करोड़ रुपए का प्रावधान करने के लिए उनका आभार प्रकट किया। 

लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला से मुख्यमंत्री की यह शिष्टाचार भेंट थी।

शेयर करें: