हांग्जोउ : भारतीय शूटिंग टीम ने रविवार को एशियाई खेलों 2023 में पहला स्वर्ण पदक जीत लिया। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल और दिव्यांश सिंह पंवार की तिकड़ी ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड 1893.7 बनाकर स्वर्ण पदक जीता।
भारत की इस जीत के बाद दक्षिण कोरिया और चीन को क्रमश: रजत और कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। यह भारत का हांग्जोउ 2023 में छठा पदक है।
एशियाई खेलों के नियम के अनुसार, एक देश से केवल दो निशानेबाज ही फाइनल में भाग ले सकते हैं, इसलिए दिव्यांश सिंह पंवार फाइनल में नहीं पहुंच पाए। वह आठवें स्थान पर रहे।
भारतीय पुरुष रोइंग टीम ने जीता कांस्य