Jaipur/ Rajasthan
हमारा देश पहले वाला देश नहीं है। भारत की तीनों सेनायें, जल, थल और वायु तीनों ही बहुत मजबूत हैं। आतंकवाद पूरी तरह से खात्मे की ओर बढ़ रहा है।
पहले मोटा अनाज केवल गरीबों का भोजन हुआ करता था। लेकिन आज वह फाइव स्टार होटल में भी परोसा जाने लगा है। यह बात भारत सरकार के रक्षा राज्यमंत्री अजय भटट ने कहा। वे ब्रह्माकुमारीज संस्थान में सुरक्षाकर्मियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने के दौरान कही।
केन्द्रीय मंत्री अजय भटट ने कहा कि हमारे जवान सरहद पर बिना थके दिन रात देश की रक्षा करते है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जब सेनाओं को दुष्मनों को जबाब देने की खुली छूट दी हुई है। तब से सेना का मनोबल काफी बढ़ा है। ऐसे में हमारे देश की सुरक्षा सुरक्षित हाथों में है।