हैदराबाद | इंडिगो (IndiGo) की दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद मदीना-हैदराबाद (Madina-Hyderabad) फ्लाइट अहमदाबाद (Ahmedabad) और शारजाह-हैदराबाद (Sharjah-Hyderabad) फ्लाइट मुंबई (Mumbai) में डायवर्ट की गई। सुरक्षा जांच जारी है।
आज एक बार फिर इंडिगो के दो विमानों को बम होने की ईमेल धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। इसके तुरंत बाद एयरलाइन ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आवश्यक कदम उठाए।
मदीना-हैदराबाद फ्लाइट का अहमदाबाद डायवर्जन
इंडिगो की फ्लाइट 6E-058 सऊदी अरब के मदीना से हैदराबाद आ रही थी। इसमें 180 से ज्यादा यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। दोपहर करीब 12 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट अथॉरिटी को एक ईमेल मिला, जिसमें इस विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।