जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की योजनाओं का पिटारा खुलना लगातार जारी है।
सीएम गहलोत ने सोमवार को 14 लाख रसोई गैस कनेक्शनधारियों को बड़ी सौगात दी।
आज राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में लाभार्थी उत्सव का आयोजन किया गया। जहां इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना की सब्सिडी लेने के लिए 33 जिलों में लाभार्थी उत्सव का आयोजन किया गया।
सीएम गहलोत ने राजस्थान में उज्जवला और बीपीएल रसोई गैस के 14 लाख कनेक्शनधारियों को इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का फायदा पहुंचाते हुए लाभार्थियों के बैंक खातों में 60 करोड़ रुपए का लाभ हस्तांतरित किया।