जयपुर। पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के मुख्य आतिथ्य में सिरोही जिले की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमलारी में 68 वीं जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। संस्था प्रधान प्रकाश कुमार राव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले से कुल 37 टीम और 444 खिलाड़ी भाग ले रहे है। उद्घाटन मैच लक्ष्मीपत सिंघानिया जेकेपुरम और स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल झाड़ोली के बीच खेला गया जिसमें जेकेपुरम विजेता रहा।

क्रिकेट प्रतियोगिता का भी हुआ शुभारम्भ—
68वीं जिला स्तरीय क्रिकेट खेलकूद प्रतियोगिता (छात्रा) 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग का शुभारम्भ महावीर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कालन्द्री में हुआ।
