अहमदाबाद/सौराष्ट्र/राजकोट/ | आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इसुदान भाई गढ़वी ने एक गंभीर मुद्दे पर एक वीडियो के माध्यम से अपनी बात रखते हुए कहा कि पूरे गुजरात में और खासकर सौराष्ट्र में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हुई है और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली है, जिससे लाखों लोगों और खासकर किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
द्वारका जिले के क्षेत्र में अभी एक भी ऐसा खेत नहीं होगा जहां पानी न भरा हो। कई जगहों पर पेड़ गिर गए हैं, खंभे गिर गए हैं और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इसलिए मैं सरकार से विनती करता हूं कि तुरंत इस व्यवस्था को शुरू करने के लिए तेजी से कदम उठाए जाएं।
द्वारका और आसपास के जिलों में बहुत ज्यादा बारिश हो रही है, जिससे कोई भी घर से बाहर नहीं निकल पा रहा है। इसलिए सरकार तुरंत श्रमिकों और मजदूरों के लिए कैशडोल की व्यवस्था करे, ऐसी हमारी मांग है।
इस बारिश के बंद होने के बाद सरकार द्वारा तुरंत सर्वे करवाने की भी मेरी मांग है क्योंकि किसानों की फसलों को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। बागवानी फसल और मूंगफली, कपास की फसल को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।