जयपुर | जयपुर-मुंबई ट्रेन गोलीकांड में मारे गए जयपुर के भट्टा बस्ती निवासी मोहम्मद असगर के परिजनों को जलदाय मंत्री महेश जोशी ने 5 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा।
इसी के साथ शोक संतप्त परिवार के हर दुख-सुख में साथ खड़े रहने का वादा भी किया।
जयपुर निवासी मोहम्मद असगर के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
इस दुख की घड़ी को सहने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से शोक संतप्त परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।