वहां से दो युवकों को हिरासत में लेकर 43 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए गए।
बरामद सभी नोट 500 रुपए के हैं और इनकी जांच नारायण विहार थाना पुलिस कर रही है।
त्योहारों पर बढ़ती है नकली नोटों की सक्रियता
एडीजी एसओजी वीके सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान नकली नोटों का प्रचलन बढ़ जाता है।
इसी कारण उनकी टीमें ऐसे बदमाशों पर विशेष निगरानी रख रही थीं।
टीम को जयपुर शहर में नकली नोटों की एक बड़ी खेप होने की जानकारी मिली थी।
इसके बाद लोकेशन ट्रेस कर नारायण विहार थाना पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की गई।
नकली नोटों में वाटरमार्क और सिक्योरिटी फीचर
बरामद 43 लाख रुपए में से 26 लाख रुपए के नोटों की गड्डियां मिली हैं।
वहीं 18 लाख रुपए के नोटों की शीट मिली है जिनकी अभी कटिंग नहीं हुई थी।
संभावना है कि यह नोट की शीट बाहरी राज्य से जयपुर लाई गई थी।
जांच एजेंसियों को यह देखकर हैरानी हुई कि इन नकली नोटों पर पहली बार वाटरमार्क और सिक्योरिटी फीचर उभरे हुए मिले हैं।
एक लाख के बदले चार लाख नकली नोट
जांच में सामने आया है कि एक लाख रुपए के असली नोट के बदले चार लाख रुपए के नकली नोट दिए जा रहे थे।
बीकानेर का एक बदमाश इन नोटों की डील करने वाला था।
हिरासत में लिए गए बदमाशों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीमें अन्य जगहों पर भी छापेमारी कर रही हैं।