जयपुर | जयपुर (Jaipur) में एक युवक कैलाश मीना (Kailash Meena) का अपहरण कर 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। बिना नंबर की कार से आए नकाबपोश बदमाशों ने उसे जबरन उठा लिया और मारपीट की। खोह नागोरियान (Khoh Nagorian) थाने में मामला दर्ज हुआ है।
जयपुर में अपहरण और फिरौती
राजस्थान की राजधानी जयपुर में युवक कैलाश मीना (25) का अपहरण कर 15 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है।
खोह नागोरियान के लूनियावास निवासी कैलाश ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।