रांची | Jagarnath Mahto Passed Away: झारखंड की राजनीति से बेहद दुखद खबर सामने आई है। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन हो गया है। महतो ने चेन्नई में आखिरी सांस ली।
इस दुखद खबर की जानकारी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ट्विटर हैंडल से देते हुए दुख जताया है।
शिक्षा मंत्री के निधन की खबर से झारखंड के राजनीति गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था।