thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा सीट से विजयी, तो क्या अब बनने जा रहे मुख्यमंत्री

desk desk 22

कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कनकपुरा सीट पर जीत हासिल करते हुए भाजपा के राजस्व मंत्री आर अशोक को और जेडीएस के बी नागराजू को करारी मात दी है। डीके शिवकुमार ने कनकपुरा सीट से करीब 40 हजार वोटों से भाजपा प्रत्याशी को मात दी है। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कनकपुरा सीट पर जीत हासिल करते हुए भाजपा के राजस्व मंत्री आर अशोक को और जेडीएस के बी नागराजू को करारी मात दी है। डीके शिवकुमार ने कनकपुरा सीट से करीब 40 हजार वोटों से भाजपा प्रत्याशी को मात दी है। 
karnataka congress president dk shivakumar won from kanakapura seat who is next cm now
dk shivakumar

बेंगलुरु | Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस ने भाजपा का गढ़ ढहा दिया है। अब भाजपा के हाथ से सत्ता फिसल गई है। 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की सभी 224 सीटों पर रुझान सामने आ चुके हैं जिसमें कांग्रेस की सरकार बनते दिख रही है।

जहां कांग्रेस 118 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है वहीं, भाजपा मात्र 75 सीटों पर आगे है, जबकि जेडीएस ने अपने खाते में 24 सीटें ले रखी हैं। 

डीके शिवकुमार जीत दर्ज की, समर्थक बोले- हमारे मुख्यमंत्री

इसी बीच बड़ी खबर ये है कि कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कनकपुरा सीट पर जीत हासिल करते हुए भाजपा के राजस्व मंत्री आर अशोक को और जेडीएस के बी नागराजू को करारी मात दी है।

डीके शिवकुमार ने कनकपुरा सीट से करीब 40 हजार वोटों से भाजपा प्रत्याशी को मात दी है। 

उनकी जीत दर्ज होते ही अब उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग भी प्रबल हो गई है। उनके समर्थक कांग्रेस आलाकमान से मांग कर रहे हैं कि शिवकुमार को ही राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जाए। 

कर्नाटक चुनाव परिणाम में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। ऐसे में सीएम फेस को लेकर भी जद्दोजहद शुरू हो गई है। वर्तमान में इस रेस में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ही सबसे आगे हैं।

शिवकुमार ने निभाई कांग्रेस की जीत की भूमिका

कनकपुरा सीट पर डीके शिवकुमार के जीत हासिल करने के बाद अब उनके समर्थकों का कहना है कि डीके शिवकुमार ही हमारे मुख्यमंत्री होने चाहिए। उन्होंने ही क्षेत्र के भाजपा वोटों को कांग्रेस में शिफ्ट करने में बेहद अहम भूमिका निभाई है।

डीके शिवकुमार कनकपुरा सीट से लगातार 8 बार विधायक रह चुके हैं। शिवकुमार का राज्य का मुख्यमंत्री बनने का सपना बेहद पुराना है। साल 2018 के चुनाव में भी वो चूक गए थे।

बता दें कि, डीके शिवकुमार ने मतगणना से पहले ही शुक्रवार को दावा कर दिया था कि राज्य में कांग्रेस कम से कम 141 सीटें जीतेगी और बहुमत से सरकार बनाएगी। 

शेयर करें: