Rajasthan/Jaipur
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आनन-फानन में कैबिनेट की बैठक बुलाई है जिसमें विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कई अहम फैंसले लिए जा सकते हैं। सीएम गहलोत की कैबिनेट की यह बैठक 20 सिंतबर दोपहर 2 बजे शुरु होगी इसके बाद 3 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक होगी।
आपको बतादें फिलहाल सरकार की ओर से कैबिनेट बैठक का कोई एजेंडा जारी नहीं किया गया है। इसके अलावा वहीं बैठक के लिए मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को जयपुर में रहने के आदेश दिए गए हैं।
राजनीतिक एक्सपर्ट्स के अनुसार, सरकार इस मीटिंग मे पेट्रोल-डीजल रेट और वैट पर भी रिव्यू कर सकती है। क्योंकि बीते दिनों पेट्रोल पम्प डीलर्स एसोसिएशन ने 2 दिन की हड़ताल की थी और इसके बाद सरकार ने 10 दिनों में मांगों पर एक्शन लेने का आश्वासन दिया था।