जालोर, राजस्थान - जालोर जिले की भीनमाल पुलिस ने एक बड़ी धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने खातेदारी भूमि को अपनी खरीदसुदा भूमि बताकर मासिक किस्तों पर बेचने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए हड़प लिए थे और फिर फरार हो गया था।
जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत भीनमाल थानाधिकारी रामेश्वर भाटी और उनकी टीम ने जोधपुर से आरोपी रतनसिंह पुत्र उम्मेदसिंह राजपूत, निवासी केशव नगर 2 बासनी, जोधपुर को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी रामेश्वर भाटी ने बताया कि आरोपी ने भीनमाल बी क्षेत्र में खसरा संख्या 2884 की 18 बीघा जमीन को अपनी बताकर मासिक किस्तों में पैसे लेने का झांसा दिया।