thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

केन्द्र की किसान कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायेगा किसान मोर्चा 

thinQ360 thinQ360 13

भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई समपन्न 21 लोकसभा क्षेत्रों में होंगे लाभार्थी किसान कार्यकर्ता सम्मेलन 

HIGHLIGHTS

  1. 1 भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई समपन्न
  2. 2 21 लोकसभा क्षेत्रों में होंगे लाभार्थी किसान कार्यकर्ता सम्मेलन 
kisan morcha will take centres farmer welfare schemes to everyone

जयपुर, 30 मार्च | भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भागीरथ चौधरी की अध्यक्षता में भाजपा किसान मोर्चा की ‘‘प्रदेश कार्यसमिति की बैठक’’ भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में समपन्न हुई, जिसमें मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा प्रभारी, जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री, जिला मीडिया प्रभारी एवं सोशल मीडिया प्रभारी उपस्थित रहें। इस बैठक में मुख्य वक्ता मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं मोर्चा प्रदेश प्रभारी रामनरेश तिवारी ने मोर्चा के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। 

बैठक को सम्बोधित करते हुये मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं मोर्चा प्रदेश प्रभारी रामनरेश तिवारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 के तहत भाजपा किसान मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रियता के साथ अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में कार्य करना है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को देखते हुये मोर्चो के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों को केन्द्र सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं की हर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसके लिए 05 अप्रैल तक 25 लोकसभा क्षेत्रों में ‘‘लाभार्थी किसान कार्यकर्ता सम्मेलन’’ एवं ग्राम व मण्डल स्तर पर बूथ सम्मेलन करने का निर्देश दिया।   

मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ. बलराम दून ने राष्ट्रीय व प्रदेश संगठन के ओर से किसान मोर्चो द्वारा आयोजित किये जाने वाले आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। इसके लिए मोर्चो की ओर से नियुक्त लोकसभा प्रभारी व सम्बन्धित जिलों के जिलाध्यक्षों को कार्ययोजना बनाकर उसकी क्रियान्विती के लिए कहा। 

मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ओ.पी. यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय करवाते हुये उन्हें बधाई दी। साथ कहा कि भाजपा संगठन व मोर्चा के जिस भी व्यक्ति को दायित्व सौंपा जाता है उसे पूरी मेहनत व लगन से कार्य करने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि अब हर पदाधिकारी को आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरी सिद्धत के साथ मतदाताओं के बीच में केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत करवाना होगा।   

बैठक का संचालन मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ. बलराम दून ने किया एवं बैठक के अंत में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत ने सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

बैठक में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिरदीचंद चौधरी, सत्येन्द्र सिंह पथेना, दुर्गा हटवाल, राजेन्द्र सिंह रावत, संजय धाकड़, प्रदेश मंत्री चिराग चौधरी, रामनिवास मण्डा, प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र त्यागी, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश ढ़ाका, सोशल मीडिया प्रभारी गुरजन्ट सिंह धालीवाल सहित अशोक पारीक, सूर्यप्रकाश शर्मा, डॉ. राजासाध वैष्णव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

टैग: rajasthan bjp kisan
शेयर करें: