राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में खौफ का पर्याय बने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से अब जयपुर पुलिस पूछताछ करेगी। प्रोडक्शन वारंट पर जयपुर पुलिस लॉरेंस को गिरफ्तार कर पंजाब से जयपुर ला रही है।
भारी पुलिस जाब्ते के बीच पंजाब से लाये जा रहे लॉरेंस से जयपुर पुलिस जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में 28 -29 जनवरी की रात "जी क्लब "पर अंधाधुंध फायरिंग के मामले में पूछताछ करेगी।
पिछले दिनों क्लब पर लॉरेंस के गुर्गों ने 17 फायर कर शहर में सनसनी फैला दी थी। इससे पहले क्लब मालिक से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गयी थी।
क्लब मालिक द्वारा रंगदारी नहीं दिए जाने पर मोटर साईकिल पर आये तीन लोगों ने फायरिंग कर क्लब मालिक को जल्द नतीजे भुगतने की चेतावनी दी थी। इस फायरिंग की जिम्मेदारी विदेश में बैठे लॉरेंस के गुर्गे -रितिक बॉक्सर और भाई अनमोल बिश्नोई ने ली थी।