thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

पंजाब में कांग्रेस उम्मीदवारों की सूचि जारी ,राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब में बनाया उम्मीदवार

desk desk 22

उम्मीदवारों की लिस्ट में सबसे खास नाम पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का है। कांग्रेस ने उन्हें लुधियाना से टिकट दिया है। लिस्ट के अनुसार कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को गुरदासपुर से उम्मीदवार बनाया गया है।

HIGHLIGHTS

  1. 1 राजस्थान में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की अब राजस्थान के बाद पंजाब में परीक्षा होनी है।
list of congress candidates released in punjab rajasthan congress in charge sukhjinder singh randhawa made candidate in punjab
राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा

पंजाब | लोकसभा चुनाव के दो चरणों को वोटिंग समाप्त हो चुकी है। तीसरे चरण की तैयारी जोर शोर से चल रही है। इस बीच पंजाब में कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। पंजाब में कांग्रेस ने अपने 4 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।

राजस्थान में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की अब राजस्थान के बाद पंजाब में परीक्षा होनी है।

उम्मीदवारों की लिस्ट में सबसे खास नाम पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का है। कांग्रेस ने उन्हें लुधियाना से टिकट दिया है। लिस्ट के अनुसार कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को गुरदासपुर से उम्मीदवार बनाया गया है।

राजस्थान में लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके है। कांग्रेस ने सोमवार को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। जिसमें कांग्रेस ने राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को गुरदासपुर से और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह बराड़ को लुधियाना से टिकट दिया है। कांग्रेस ने खडूर साहिब से कुलबीर सिंह जीरा और आनंदपुर साहिब से विजय इंदर सिंगला को उम्मीदवार बनाया है।

राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को एकजुट रखने की कोशिश की। साथ ही पहले और दूसरे चरण में संपन्न हुए चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन को बेहतर करने की कोशिश करते हुए प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया। इसके बाद अब सुखजिंदर सिंह रंधावा को पार्टी ने पंजाब के गुरदासपुर से उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में रंधावा की राजस्थान के बाद पंजाब में परीक्षा होनी है।

रंधावा को कैसे बनाया था प्रभारी

कांग्रेस आलाकमान ने साल 2022 में सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) को राजस्थान का प्रभारी नियुक्त किया था। रंधावा से पहले राजस्थान में अजय माकन (Ajay Maken) प्रभारी थे। 25 सितंबर को राजस्थान में हुए सियासी घटनाक्रम, विधायकों के इस्तीफे और विधायक दल की बैठक नहीं होने के बावजूद इसके जिम्मेदार नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण आहत होकर राजस्थान के प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) से उन्हें राजस्थान के प्रभारी पद से पद मुक्त करने की अपील की थी। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने स्वीकार कर लिया है।


जसवीर सिंह गिल को अबकी बार उम्मीदवार नहीं बनाया 

इसके अलावा कांग्रेस ने खदूर साहिब लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद जसवीर सिंह गिल (Jasveer Singh Gill) को टिकट नहीं दिया है। गिल की जगह कुलबीर सिंह जीरा (Kulbir Singh Jeera) को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंघला को आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। इस सीट से वर्तमान सांसद मनीष तिवारी ( manish tiwari ) को इस बार चंडीगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें, पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग 1 जून को और काउंटिंग 4 जून को होगी।

शेयर करें: