जयपुर | लोकसभा चुनाव नामांकन और आगामी तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज लोकसभा प्रदेश चुनाव प्रभारी डाॅ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने प्रदेश पदाधिकारियों और सभी मोर्चों के प्रदेशाध्यक्षों की बैठक ली। इस दौरान लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए हुए नामांकन सहित अन्य कार्याें की समीक्षा की गई।
चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक ओंकार सिंह लखावत ने बताया कि बैठक में केंद्रीय नेताओं के प्रवास और लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं प्रदेशभर में चुनाव प्रचार सहित प्रवास के दौरान पदाधिकारियों लिए रोडमैप तैयार किया गया।

विकसित भारत के संकल्प के लिए हमारी प्रतिबद्धता और राष्ट्र प्रथम की नीति आवश्यकः- डाॅ. विनय सहस्त्रबुद्धे