जयपुर । मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने लोकसभा आम चुनाव- 2024 की तैयारी हेतु निर्वाचन से पूर्व एवं निर्वाचन अवधि के दौरान सम्पादित किये जाने वाले कार्यों को लेकर विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियो के नोडल अधिकारियों को दिशा—निर्देश दिए।
गुप्ता लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जयपुर में सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में विभिन्न प्रवर्तन एजेन्सियों के नोडल अधिकारियों की निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण से सम्बन्धित समीक्षात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे।

बैठक में विधानसभा चुनावों के दौरान आयी विभिन्न समास्याओं के बारे में चर्चा कर सुझाव प्राप्त किए गए। इंटर डिपार्टमेंटल समन्वय एवं इंटिलिजेंस शेयरिंग पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा विशेष जोर दिया गया। शराब, ड्रग्स एवं मादक पदार्थों के मार्ग के बारे में चर्चा की गयी एवं इन मार्गों पर विशेष निगरानी एवं चैक पोस्ट स्थापित किए जाने के निर्देश दिए गए।
