thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

कांग्रेस ने देश को भय, भ्रष्टाचार व झूठ को जन्म दिया : लुम्बाराम ने किया मेहसाणा में चुनाव प्रचार

thinQ360 thinQ360 16

लुम्बाराम चौधरी ने चासरिया में आम सभा कर कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल में देश की कायकल्प कर दी। विश्व पटल में देश के मान सम्मान को बढ़ाया है। जो काम कांग्रेस ने 70 साल में भी नही किये। कांग्रेस ने देश को भय, भ्रष्टाचार व झूठ को जन्म दिया।

HIGHLIGHTS

  1. 1 लुम्बाराम चौधरी ने चासरिया में आम सभा कर कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल में देश की कायकल्प कर दी। विश्व पटल में देश के मान सम्मान को बढ़ाया है। जो काम कांग्रेस ने 70 साल में भी नही किये। कांग्रेस ने देश को भय, भ्रष्टाचार व झूठ को जन्म दिया।
lumbaram choudhary in mehsana gujarat
lumbaram choudhary in mehsana gujarat

सिरोही 4 मई। जालौर सिरोही लोकसभा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी ने मेहसाणा के लोकसभा भाजापा प्रत्याशी हरिभाई पटेल के समर्थन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की आमसभा में पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल के साथ दीप प्रज्जलित किया।

लुम्बाराम चौधरी ने चासरिया में आम सभा कर कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल में देश की कायकल्प कर दी। विश्व पटल में देश के मान सम्मान को बढ़ाया है। जो काम कांग्रेस ने 70 साल में भी नही किये। कांग्रेस ने देश को भय, भ्रष्टाचार व झूठ को जन्म दिया।

उन्होंने कहा कि मेहसाणा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी हरि भाई पटेल को अधिक से अधिक वोटों से जीताकर मोदीजी के हाथ मजूबत करने है। अबकी बार 400 पार के नारे को सार्थक करना है।

चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिला है और मोदीजी के 2047 के विजन को देखते हुए हम सब की जिम्मेदारी है कि तीसरी बार मोदी सरकार बने। दुनिया मे भारत देश का गौरव बढ़े।

भाजापा मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि इससे पहले चुनाव प्रसार में मेहसाणा के भाजपा प्रत्याशी हरिभाई पटेल के समर्थन में चुनाव प्रसार करते हुए लोगो को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गुजरात मे जो विकास हुआ है वो दुनिया देख रही।

गुजरात मॉडल पूरे देश के लिए उदाहरण है। मोदी सरकार की योजनाओं से आम वर्ग लाभान्वित हुआ है। हमे ये सब देखते हुए लोकसभा भाजपा प्रत्याशी हरिभाई पटेल को विजय बनाना है। इस मौके पर मेहसाणा के भाजपा जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन मौजूद थे।

टैग: lumbaram choudhary bjp
शेयर करें: