जयपुर | राजस्थान के जादूगर सीएम अशोक गहलोत ने विधानसभा चुनावों से पहले एक बार फिर से अपनी जादूगीरी दिखा ही दी। जयपुर को तोड़कर नए जिलों की घोषणा को चुनावी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को राज्य में 19 नए जिले बनाने की घोषणा ही नहीं की बल्कि इस घोषणा के साथ ही पूरे देश में जिला बनाने के मामले में सारे रिकॉर्ड भी तोड़ डाले।
सीएम गहलोत ने राजस्थानवासियों को 19 नए जिलों और 3 नए संभागों की सौगात दी है। जिसके बाद इन क्षेत्रों के लोगों में खुशी की लहर दौड़ी हुई है।
सीएम गहलोत की ये घोषणा ऐसी है कि देश में आजादी के बाद किसी भी मुख्यमंत्री ने पहली बार एक साथ किसी भी राज्य में इतनी बड़ी संख्या में नए जिले बनाए जाने का ऐलान किया हो।