जयपुर | राजस्थान में चुनावी घमासान के बीच 9 सितंबर यानि शनिवार का दिन बेहद ही गरमाहट भरा होने वाला है।
विधानसभा चुनावों से पहले ’लाल डायरी’ को लेकर राजस्थान की सियासत गरमाने वाले कांग्रेस के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा फिर से कोई बड़ा धमाका करने वाले हैं।
सियासी हलकों में चल रही बयार की मानंे तो शनिवार को राजेंद्र गुढ़ा शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो सकते हैं।
दरअसल, शनिवार को राजेंद्र गुढ़ा के बेटे शिवम गुढ़ा का जन्मदिन है और इस उपलक्ष्य में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) राजस्थान में उदयपुरवाटी आ रहे हैं।
