मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गंगा स्नान और दान का बहुत ही खास महत्व माना गया है। इस दिन श्रद्धालु पवित्र नदियों में डुबकी लगाकर भगवान सूर्य की विशेष उपासना करते हैं।
सूर्य देव की उपासना का विधान
मकर संक्रांति के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद सूर्य देवता को जल अर्पित करना चाहिए। जल अर्पित करते समय उसमें काला तिल मिलाना बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है।
शास्त्रों के अनुसार इस दिन किए गए दान और पुण्य से साधक को सामान्य दिनों की तुलना में दोगुना फल प्राप्त होता है। इसी कारण लोग इस दिन बढ़-चढ़कर दान करते हैं।