जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम को लेकर अब सियासी हलचले तेज हो गई हैं।
जिसके चलते भाजपा और कांग्रेस के समर्थकों और लोगों के दिलों की धड़कनें भी तेज होती जा रही है।
राजस्थान में चुनावी परिणामों से पहले कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही है और दोनों ही दलों के नेताओं ने प्रदेश में सरकार बनाने के लिए अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है।
बताते चले कि राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ है और 3 नवंबर को मतगणना होने जा रही है।