जयपुर | राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के फिर से कांग्रेस रिपीट होने के दांवे के बीच शनिवार को राजस्थान भाजपा का कुनबा बढ़ने जा रहा है।
प्रदेश में इस साल के आखिर में होने जा रहे विधानसभा चुनावों से ठीक पहले राजस्थान भाजपा में कई जाने-माने चेहरों की एंट्री होने जा रही है।
शनिवार यानि आज प्रदेश भाजपा में करीब 17 जाने-माने लोग कमल खिलाने के लिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इनमें पूर्व विधायक, रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स, रिटायर्ड जज, कई कर्मचारी नेता भी शामिल हैं।
इसके अलावा इनमें कुछ पुराने नेता घर वापसी भी करने जा रहे हैं। जिन्होंने पूर्व में किन्ही कारणों के चलते पार्टी की सदस्यता छोड़ दी थी।