लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर और पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत कई नेताओं ने लोकेन्द्र सिंह कालवी को श्रद्धांजलि अर्पित् की है।
यहां वैशाली नगर स्थित कालवी हाउस में शुक्रवार को स्व0 कालवी को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
गौरतलब है कि करणी सेना के संस्थापक लोकेन्द्रसिंह कालवी का पिछले माह लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया था।
उसके बाद उनके गांव कालवी में अंतिम संस्कार किया गया और उनके पुत्र भवानी सिंह कालवी को पाग बांधी गई थी।
इसके बाद जयपुर में भी उनके समर्थकों और परिजनों की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि दी गई है।
लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला, हरियाणा और पंजाब के गवर्नर रहे वीपीसिंह बदनौर, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, आईपीएस अनिल पालीवाल, आरपीएस बजरंग सिंह जाखल, रतन सिंह, राजेंद्र सिंह सिसोदिया, सामाजिक कार्यकर्ता यशवर्धन सिंह शेखावत, हेमन्त पारीक, सत्यपाल सिंह शक्तावत, जयपुर पूर्व राजपरिवार के सदस्य नरेन्द्र सिंह, कांग्रेस के प्रदेश सचिव महेन्द्र सिंह खेड़ी, पूर्व जिला प्रमुख कमलेन्द्रसिंह हाड़ा, यहां सामाजिक न्याय आन्दोलन में सक्रिय रहे सुरेश मिश्रा, यूथ कांग्रेस के शक्ति सिंह बांदीकुई, ने कालवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और परिजनों को सांत्वना दी।